पीत ज्वर कैसे होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:39

पीत ज्वर संक्रमित मच्छरों से फैलने वाला एक गंभीर वायरल रक्तस्रावी रोग है। इसके नाम में 'पीत' पीलिया के लिए आया है जो कुछ रोगियों को प्रभावित करता है। पीत ज्वर से जिन गंभीर रूप से प्रभावित जिन व्यक्तियों का इलाज नहीं किया जाता उनमें से 50 प्रतिशत की मृत्यु हो जाती है।

पीतज्वर या 'यलो फीवर' (Yellow fever) एक संक्रामक तथा तीव्र रोग हैं, जो सहसा आरंभ होता है। इसमें ज्वर, वमन, मंद नाड़ी, मूत्र में ऐल्वुमेन की उपस्थिति, रक्तस्राव तथा पीलिया के लक्षण होते हैं। इस रोग का कारक एक सूक्ष्म विषाणु होता है, जिसका संवहन ईडीस ईजिप्टिआई (स्टीगोमिया फेसियाटा) जाति के मच्छरों द्वारा होता है। यह रोग कर्क तथा मकर रेखाओं के बीच स्थित अफ्रीका तथा अमरीका के भूभागों में अधिक होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info